फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Brother carrying sister's wedding dress dies in an accident

Fatehpur News: बहन की शादी का जोड़ा लेकर जा रहे भाई हादसे में मौत

Wed, 19 Feb 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Brother carrying sister's wedding dress dies in an accident
खागा। बहन की शादी का जोड़ा लेकर जा रहे भाई की स्कूटी को पिकअप ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद पिकअप के कुचलने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को हुए इस हादसे से घर के मंगल गीत मातम की चीत्कारों में बदल गए। हादसा बहन की शादी के ठीक एक दिन पहले हुआ है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी गांव निवासी चंद्रशेखर पाल का 24 वर्षीय पुत्र पंकज पाल गुजरात प्रांत सूरत में खुद की लोडर चलाता था। उसकी बहन लक्ष्मी की 20 फरवरी को बरात खखरेरू थाना क्षेत्र के किशनपुर चिरई गांव से आनी है। खागा से बहन की शादी का जोड़ा लेकर पंकज पाल स्कूटी से करीब दोपहर दो बजे घर लौट रहा था। खागा रेलवे ओवरब्रिज पर पीछे से आ रही पिकअप ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी से गिरे पकंज को पिकअप कुचलते निकल गई। परिजन उसे सीएचसी हरदों लेकर गए । जहां डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। बड़ी संख्या में लोग शव लेकर कोतवाली पहुंचे। चालक को पकड़ने की मांग की। पिता चंद्रशेखर पाल ने तहरीर पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। प्रभारी कोतवाल डीके शुक्ल ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर पिकअप को खोजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed