फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bride buying jewelery after seeing designs on Google

Fatehpur News: गूगल पर डिजाइन देखकर जूलरी खरीद रहीं दुल्हन

Mon, 20 Jan 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bride buying jewelery after seeing designs on Google
शादी के लिए गहनों की खरीदारी करता परिवार। - फोटो : शादी के लिए गहनों की खरीदारी करता परिवार।
फतेहपुर। जनपद में शादियों का सीजन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

दुल्हन अपने सजने-संवरने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं। इसके लिए वह ट्रेंडिंग जूलरी का इस्तेमाल कर रही हैं। खास बात यह है कि गूगल से नई-नई डिजाइन पसंद कर जूलरी शॉप में आकर्षक गहनों की डिमांड कर रही हैं। उनकी मनपसंद जूलरी मौजूद है तो ठीक, वर्ना जूलरी ऑर्डर कर रहे हैं।

जनपद में 16 जनवरी से शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होने के बाद कपड़ों से लेकर सर्राफा बाजार में भीड़ बढ़ गई है। जूलरी शॉप में शॉपिंग के लिए फैमिली के साथ-साथ दूल्हा-दुल्हन भी निकल रहे हैं। वह मंगलसूत्र के साथ लॉन्ग सेट (रानी हार) सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इसके आलावा शॉर्ट सेट, चोकर सेट, गुलबंद भी खूब बिक रहे हैं। हालांकि लॉन्ग, शॉर्ट व चोकर सेटों के साथ कान के झुमके, मांग टीका, चूड़ियां व अंगूठी साथ आती है। यह सब मैचिंग का दिया जाता है। इससे दुल्हन की खूबसूरती और बढ़ जाती है। कमरबंद, पायल और बिछिया भी शादियों में लगने वाले जरूरी आभूषणों में आता है। इसकी भी खरीद की जा रही है। वहीं सर्राफा बाजार में डायमंड जूलरी भी मौजूद है। हालांकि शादियों के लिए इसकी डिमांड कम है। 5 फीदसी कस्टमर ही डायमंड का आइटम मांगते हैं। डायमंड की अंगूठी सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है।
विज्ञापन


-गूगल पर मौजूद आकर्षक डिजाइनों की बढ़ी मांग
सर्राफा कारोबारी आनंद स्वरूप ने बताया कि लोग जूलरी में नई-नई डिजाइन मांग रहे हैं। 30 फीसदी लोग गूगल से फोटो दिखाकर जूलरी मांगते हैं। उनकी मनपसंद डिजाइन मिलती है तो ठीक, अन्यथा ऑर्डर लेकर बनवाया जाता है। जूलरी के आइटम लगभग कॉमन होते हैं, बस डिजाइन बदलती हैं। नई डिजाइनों की जूलरी खरीदने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। मंगलसूत्र तक में लोग नई डिजाइन मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 5 फीसदी कपल खुद कर रहे शॉपिंग
सर्राफा कारोबारी प्रांजल रस्तोगी ने बताया कि शादी के लिए जूलरी की शॉपिंग ज्यादातर तो फैमिली ही करती हैं, लेकिन 5 फीसदी कपल भी खरीदारी करने आते हैं। कपल सबसे ज्यादा लॉन्ग सेट (रानी हार) पसंद कर रहे हैं। यही ट्रेंडिंग चल रहा है। इसके अलावा सोने की चूड़ी, कड़े, कान के टॉप्स मांगते हैं। कान के टॉप्स वी शेप के ज्यादा बिक रहे हैं।

- सोने-चांदी के आइटम किए जा रहे गिफ्ट
प्रांजल रस्तोगी ने बताया कि लोग सोने-चांदी के आइमट गिफ्ट भी करते हैं। इसमें चांदी के सिक्के, चांदी के पायल, सोने की अंगूठी और नाक की नथ गिफ्ट कर रहे हैं। गिफ्ट में लोग 10 से 15 हजार रुपये तक खर्च कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed