फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bride broke marriage on demand of property in dowry

Fatehpur News: दहेज में संपत्ति की मांग पर दुल्हन ने तोड़ी शादी

Fri, 26 Apr 2024 04:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Bride broke marriage on demand of property in dowry
दोनों की दूसरी हो रही थी शादी, लेनदेन के बाद हुआ समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर (औंग)। शादी के बाद दहेज में संपत्ति का बैनामा कराने की मांग पर परिवार की इकलौती बेटी ने अपनी शादी तोड़ दी। शादी से इन्कार के बाद पक्षों के बीच घंटों मान-मनौवल चलता रहा। बात न बनने पर लेनदेन के बाद पक्षों के बीच समझौता हो गया।
थाना क्षेत्र के रहसपुर गांव स्थित हाईवे एक होटल में बुधवार शाम शादी होनी थी। होटल कानपुर भीतरगांव क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले लड़की पक्ष ने बुक कराया था। लड़की का परिवार दोपहर को होटल पहुंचा। इसके बाद शाम करीब पांच बजे दुल्हन पहुंची। वह परिवार की इकलौती है। उसका पहले पति से रिश्ता दो साल पहले टूट गया था।
विज्ञापन

दूसरा रिश्ता औंग थाने के आशापुर गांव के रहने वाले युवक के साथ तय हुआ था। उसने लड़के को फोन किया और शादी से इन्कार कर दिया। लड़का पक्ष भी होटल पहुंचा। दुल्हन ने आरोप लगाया कि पिछले चार दिन से दूल्हा फोन पर शादी के बाद दहेज में संपत्ति का बैनामा कराने की बात कह रहा है। इसी वजह से वह शादी तोड़ रही है। यह सुनकर पक्षों में खलबली मच गई। लड़की को दोनों पक्ष समझाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि दूल्हे ने ऐसी किसी शर्त से इन्कार किया है। उसकी भी दो साल पहले पत्नी की बीमारी से मौत हो चुकी। होटल की रकम की भरपाई लड़की पक्ष ने की। बाकी लेनदेन के बाद पक्षों के बीच समझौता हो गया। होटल संचालक शिवा सिंह ने बताया कि लड़की पक्ष ने अचानक शादी तोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed