फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Boundary demolished by bulldozer, case against five

Fatehpur News: बुलडोजर चलाकर बाउंड्री की ध्वस्त, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 30 May 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 30 May 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Boundary demolished by bulldozer, case against five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में जमीन के विवाद में मारपीट कर बुलडोजर से बाउंड्री ध्वस्त करने के मामले में पांच के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के चकपिहानी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसकी जमीन कोराईं बाईपास के पास स्थित है। जमीन पर दिसंबर में निर्माण करा रहा था। मौके पर बकंधा निवासी सीताराम, मलखान और उसके दो साथी पहुंचे।
विज्ञापन


जमीन से कब्जा हटाने की चेतावनी दी। उसने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर आई और मामला शांत कराया। वह 27 जनवरी 2023 की सुबह भूमि पर निर्माण करा रहा था। उसी दौरान सीताराम, राजकुमार, मलखान दो अन्य साथियों संग बुल्डोजर लेकर पहुंचे। जान से मारने की धमकी देकर बाउंड्री ध्वस्त करा दी।
विज्ञापन


विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। उसका मोबाइल छीनकर जमीन में पटक कर तोड़ डाला। राहगीरों के आने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर सारे लोग भाग निकले। उसने थाने में सूचना दी। आरोपी पक्ष रसूखदार है। इसी वजह से थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed