फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Boundary and gate demolished to occupy land

जमीन पर कब्जे के लिए ढहा दी बाउंड्री व गेट

Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Boundary and gate demolished to occupy land
फतेहपुर। सरकारी जमीन पर कब्जा करने की नीयत से दबंगों रास्ते में रोड़ा बनी महिला के जमीन की बाउंड्री और गेट को ढहा दिया। विरोध करने पर परिवार पर ईंट-पत्थर से हमला किया। दहशत में परिवार घर में जा दुबका। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। घटना में गेट ढहाने का वीडियो पीड़ित परिवार की ओर से बना लिया गया है। इस मामले में आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

राधानगर पुलिस चौकी के तपस्वी नगर मोहल्ले में रहने वाली राधा देवी पत्नी उमाशंकर शुक्ला का मंडी समिति के सामने करीब दस बिस्वा जमीन है। परिवार ने 2002 में जमीन खरीदी थी। प्लाट लेने के बाद 2013 में जमीन के पीछे के हिस्से में निर्माण कराया। राधा देवी ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सुबह लगभग दस बजे तीन लग्जरी वाहनों से कुछ प्रापर्टी कारोबारी व उनके लोग जमीन पर पहुंचे। वह पहले से उनके मकान के पीछे की जमीन और बगल की जमीन पर प्लाटिंग काट चुके हैं। उसकी जमीन के सामने ग्राम समाज की जमीन खाली पड़ी है।
विज्ञापन

प्रापर्टी कारोबारी आगे की जमीन बेचने का दबाव बनाए हैं। जमीन बेचने से मना किया था। उसकी जमीन के सहारे वे सभी ग्राम समाज की जमीन में कब्जा करना चाहते हैं। इसके चलते सुबह जमीन में कब्जा करने के लिए आरोपियों ने गेट को ढहा दिया। तोड़फोड़ कर बाउंड्री गिरा दी। वह कमरे से बाहर आई तो आरोपी पथराव करने लगे। उसकी बेटी ने कमरे में छिपकर आरोपियों का गेट ढहाते वीडियो बनाया। आरोपियों में कई असलहाधारी थे। पुलिस ने शीनू उर्फ पवन द्विवेदी, रूपेश तिवारी, नीरज, सूरज, गोलू व बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में शीनू द्विवेदी शहर के चर्चित प्रापर्टी कारोबारी हैं। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर राधानगर चौकी इंचार्ज को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed