{"_id":"677d7a83ce14331c130ad758","slug":"both-accused-of-burning-young-man-alive-arrested-after-nine-days-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-127278-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: युवक को जिंदा जलाने के दोनों आरोपी नौ दिन बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: युवक को जिंदा जलाने के दोनों आरोपी नौ दिन बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
गाजीपुर थाने में खड़े आरोपी।
- फोटो : गाजीपुर थाने में खड़े आरोपी।
फतेहपुर। साली से बातचीत का विरोध करने पर युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में फरार दो हत्या आरोपियों को पुलिस ने नौ दिन बाद मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल भेजा गया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी किशोर पासवान को 29 दिसंबर की दोपहर में बरौहां निवासी राजू पासवान ने साथी राजू यादव के साथ मिलकर गांव के बाहर से बाइक में बैठा ले गया था। राजू यादव राधानगर के बिलंदपुर का रहने वाला है। राधानगर के अंदौली में राजू पासवान भी रहता है। अगवा करने के बाद दोनों किशोर को औगासी मार्ग पर विधायक ढाबा के पास एक बाग में ले गए। इस जगह तीनों ने शराब पी। जब किशोर नशे में हो गया तो राजू पासवान और राजू यादव ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया। कानपुर हैलट में 31 दिसंबर को किशोर की मौत हो गई थी। किशोर के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने गाजीपुर कस्बे से मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि किशोर पासवान की पत्नी की कई साल पहले मौत हो गई थी। उसकी एक अविवाहित साली है। उससे राजू पासवान मोबाइल पर बातचीत करता था। किशोर इसका विरोध करता था। उसने इसकी शिकायत राजू की पत्नी से भी की थी। इसी खुन्नस में राजू ने शराब पिलाने के बाद पेट्रोल डालकर किशोर पासवान को जला दिया था।