फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Book Fair witnessed the flight of expectations

पुस्तक मेले में दिखी उम्मीदों की उड़ान

Thu, 09 Apr 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 09 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Book Fair witnessed the flight of expectations

माध्यमिक शिक्षा अभियान के तत्वावधान में बुधवार को राजकीय इंटर कालेज में पुस्तक मेले का आयोजन किया। मेले पुस्तक प्रेमियों को अपनी उम्मीदों को उड़ान भरते देखा गया।

विज्ञापन


मेले में दर्जनभर प्रकाशनों की करीब 15 हजार किताबें प्रदर्शित की गई। इनमें हाईस्कूल स्तर तक  90 हजार कीमत की माध्यमिक शिक्षा विभाग ने किताबों की खरीद की।
विज्ञापन


किताबों की आपूर्ति जिले में संचालित 39 राजकीय विद्यालयों को बराबर-बारबर की जाएगी। मेले में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न पाठक वर्ग के पुस्तक प्रेमियों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय इंटर कालेज की गैलरी में एक दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें राधाकृष्ण, लोकभारती, भारत, राजकमल, चैतन्य, अमन, सुलभ, सुयोग, आत्माराम एंड संस. एमएन दिल्ली, एचवीएस, आचार्य शुक्ल आदि प्रकाशनों की करीब 15 हजार पुस्तकें बिक्री के लिये रखी गईं।


इन पुस्तकों में पाठ्य सहगामी शिक्षा से संबंधित 90 हजार रुपये कीमत की पुस्तकों का चयन करके माध्यमिक शिक्षा विभाग ने खरीददारी की।

इन किताबों की आपूर्ति जिले में संचालित कुल 39 राजकीय माध्यमिक स्कूलों में की जानी है। इस मौके पर जीआईसी के प्रिंसिपल उदय प्रभात, सहायक लेखा अधिकारी आनंद विक्रम सिंह, जिला समन्वयक माध्यमिक जेपी शर्मा आदि प्रमुख रूप से किताबों का विधिवत अवलोकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed