{"_id":"6ab8133a6e90c65f12061304","slug":"bolero-rams-into-rear-of-truck-three-injured-including-a-couple-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-163312-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रक में पीछे से भिड़ी बोलेरो, दंपती समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रक में पीछे से भिड़ी बोलेरो, दंपती समेत तीन घायल
विज्ञापन
बिंदकी। कोतवाली क्षेत्र में दिलावलपुर मोड़ के पास शनिवार रात आगे चल रहे सीमेंट लदे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही बोलेरो टकरा गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। एयरबैग खुलने से चालक को चोट नहीं आई। सीएचसी से तीनों घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
जोनिहा निवासी दुर्गा प्रसाद अग्निहोत्री (75) पत्नी प्रेम दुलारी (71), पुत्र आशीष (26) के साथ कोरवां निवासी शिवप्रकाश की बोलेरो किराये पर लेकर हुसैनगंज के मवइया गांव में रिश्तेदार के तेरहवीं संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजे दिलावलपुर मोड़ पर ललौली की ओर जा रहे सीमेंट लदे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी।
बोलेरो चालक शिवप्रकाश वाहन की रफ्तार नियंत्रित नहीं कर सका और ट्रक में जा घुसा। हादसे में दुर्गा प्रसाद, उनकी पत्नी और पुत्र घायल हो गए। दंपती का बड़ा पुत्र गोपाल वायुसैनिक है। इसी वजह से घायलों को कानपुर सेना अस्पताल रेफर किया गया। दुर्गा प्रसाद की हालत नाजुक बताई जा रही है। चौकी प्रभारी सावन कुमार ने बताया कि ट्रक और चालक को पकड़ लिया गया है।