{"_id":"6751f2bfc06c60201f0b6f04","slug":"bolero-collides-with-parked-tractor-trolley-seven-injured-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-125330-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से भिड़ी बोलेरो, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे से भिड़ी बोलेरो, सात घायल
विज्ञापन
हुसैनगंज। खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से बोलेरो टकरा गई। वाहन में सवार सात बराती घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
मलवां थाना क्षेत्र के गांव मीरमऊ से जनपद रायबेरली के घुरवारा थाना क्षेत्र के गांव मढ़ौनपुर बुधवार को बरात गई थी। बरात से बोलेरो चालक समेत अन्य सात बराती रात को गांव लौट रहे थे। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ रोड स्थित चन्देलन का पुरवा के पास रात करीब डेढ़ बजे चालक को झपकी आने से बोलेरो अनियंत्रित हो गई। वह रोड किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली के पीछे से टकरा गई।
जोरदार टक्कर से बोलेरो दूर खांदी में जा गिरी और परखच्चे उड़ गए। घटना में मीरमऊ निवासी मैकू लोधी (50), अम्बू लोधी (30), शिवम (12), राजा सिंह (14), अरुण कुमार (15), सोनू (12) और विमलेश कुमार (18) घायल हो गए। मैकू और अम्बू की हालत गंभीर है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। चालक बोलेरो छोड़कर भाग निकला। इंस्पेक्टर सत्यपाल सिंह ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।