फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bog roads in the rain

बारिश में सड़कें बनी दलदल

Wed, 20 Jul 2016 01:06 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 20 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bog roads in the rain
पुलिस लाइन के पास सड़क में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
बारिश के शुरुआती दौर में ही सड़कों की हालत खराब हो गई है। शहर और ग्रामीण क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में बदल गई हैं, जिनमें बारिश का पानी भरा हुआ है। शहर की कीचड़युक्त सड़कें लोगों के लिए मुसीबत बनी हैं। बाइक सवार और पैदल जाने वाले राहगीरों को कीचड़ से घुस कर निकलना पड़ रहा है।  
विज्ञापन



शहर के पक्का तालाब तिराहा से खस्ताहाल बाईपास-भिटौरा में बारिश का पानी भर गया है। इसमेें भिटौरा को जाने वाले विक्रम व अन्य वाहन दिनभर गुजरते हैं, जिनके निकलने पर कीचड़ के छींटे लोगों के घरोें तक पहुंचते हैं। बारिश में बनी दलदल सड़कें मुहल्लेवासियों के लिए मुसीबत बन गई हैं। स्कूली बच्चे भी दलदल में गिर जाते है, जिससे उनकी यूनिफार्म खराब हो जाती है।
विज्ञापन



 इसी प्रकार शादीपुर रेलवे क्रासिंग से जयराम, एसपी ऑफिस को जाने वाली सड़क पहली बारिश में ही दलदल बन गई है। बारिश बंद होने के बाद भी सड़क में दलदल बना रहता है। इससे पुलिस लाइन, जयराम नगर, देवीगंज, गंगा नगर कालोनी के बाशिंदों को शहर अंदर आने में कीचड़ से निकलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed