फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Body found hanging from widow's wing, murder charge

Fatehpur News: विवाहिता का पंखे से लटका मिला शव, हत्या का आरोप

Wed, 02 Jul 2025 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Body found hanging from widow's wing, murder charge
हुसैनगंज। विवाहिता का शव मंगलवार सुबह फंदे से लटकता मिला। विवाहिता की मौत पर पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से पति लापता है। सीओ व नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बांदा जिला मर्का थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव निवासी राजीव मिश्र की पुत्री खुशी (24) की शादी 15 फरवरी 2022 को थाना क्षेत्र के पड़री गांव के राजेंद्र कुमार शुक्ला के साथ हुई थी। करीब छह दिन पहले खुशी मायके से ससुराल आई थी। ससुरालियों ने बताया कि पति और पत्नी के बीच सोमवार रात किसी बात पर मनमुटाव हुआ था। उसके बाद राजीव दूसरे कमरे में सोया था। जेठ धर्मेंद्र ने बताया कि भोर पहर खुशी का आठ माह बेटा रुद्र रो रहा था। वह रोते-राेते उनके कमरे में पहुंचा। उसने पत्नी गुड़िया को खुशी के कमरे भेजा। दुपट्टे के फंदे से खुशी का शव लटका था। परिवार में चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जेठ ने पुलिस व मायके पक्ष को सूचना दी। खुशी के पिता राजीव मिश्र व मां रूबी समेत कई लोग पड़री पहुंचे। सीओ सिटी होरीलाल व नायब तहसीलदार प्रभात कुमार जांच की और शव का पंचनामा भरा। ससुर जयदेव शुक्ला होमगार्ड हैं। वह शहर में किराये पर पत्नी गोमती के साथ रहते हैं। पति पीलीभीत में ठेकेदारी करता है। वह 15 दिन पहले गांव आया था। उसे सुबह तक ग्रामीणों ने देखा, जिसके बाद से वह लापता है। महिला के गले व कुहनी में चोट के निशान मिले हैं। पिता राजीव ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed