फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Board candidates stuck in jam will get extra time

Fatehpur News: जाम में फंसे बोर्ड परीक्षार्थियों को मिलेगा अतिरिक्त समय

Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Board candidates stuck in jam will get extra time
फतेहपुर। जाम में फंसे बोर्ड परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय मिलेगा। नेशनल हाईवे किनारे के परीक्षा केंद्रों में यह व्यवस्था लागू होगी। बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से होनी है। कुंभ मेले के कारण नेशनल हाईवे पर जाम की समस्या आम हो गई है। औंग से लेकर खागा तक कई परीक्षा केंद्र नेशनल हाईवे पर हैं। यहां के परीक्षार्थियों का पहुंच रास्ता नेशनल हाइवे से होकर जाता है। अगर परीक्षा की तिथियों में जाम लगता है, तो परीक्षार्थियों को केंद्र पहुंचने में विलंब होना तय है। इस समस्या को देखते हुए डीआईओएस ने विलंब से पहुंचने वाले परीक्षार्थियों को अतिरिक्त समय देने की बात कही है।
विज्ञापन

जिले के 65 हजार 324 से अधिक हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा के लिए 114 केंद्र बने हैं। पहली पाली में हाईस्कूल के 34 हजार 572 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दूसरी पाली में इंटर के 30 हजार 882 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों को तीन जोन में बांटा गया है। तहसीलवार एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके साथ 13 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed