{"_id":"58c057654f1c1b187bdc5a95","slug":"blow-transformer-in-broken-broken-wire-in-queen-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्ती में फुंका ट्रांसफार्मर, रानी कालोनी में टूटा तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्ती में फुंका ट्रांसफार्मर, रानी कालोनी में टूटा तार
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
आबूनगर उपकेंद्र में फाल्ट लिखते बिजलीकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के दस्तक देते ही जिले में बिजली का संकट गहराने लगा है। दिनभर फाल्ट के चलते बिजली की आंखमिचौनी उपभोक्ताओं के लिए मुसीबत बन रही है। बुधवार को भी लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा।
शहर के अस्ती इलाके में ढाई सौ केवीए का लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार रात फुंक गया। अस्ती में ट्रांसफार्मर जलने से यहां आपूर्ति बाधित है। सुबह से लोग बूंद बूंद पानी के लिए भी परेशान नजर आए। अस्ती निवासी मोहम्मद इदरीश, जान मोहम्मद, रोहित, सुबराती ने आबूनगर उपकेंद्र में सूचना दी। हालांकि अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगा। इसी प्रकार रानी कालोनी इलाके में जर्जर तार दोपहर में तेज स्पार्किंग के साथ टूट गया। तार टूटकर गिरने से आसपास क्षेत्र में भगदड़ मच गई।
मोहल्लेवासियों की सूचना पर आपूर्ति बंद की गई और लाइन मैन ने पहुंचकर तार जोड़ा। वहीं देवीगंज, लालाबाजार, ज्वालागंज, मुराइनटोला में भी फाल्ट की वजह से बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता प्रथम वीके चौधरी ने बताया कि ट्रांसफार्मर की उपलब्धता कराई जा रही है। क्षेत्रों में जर्जर तारों को ठीक कराया जा रहा है, जिससे समस्या हल हो।