{"_id":"657610258423d9b743060d67","slug":"blood-and-tb-tests-are-being-done-in-the-citys-phc-fatehpur-news-c-217-1-rdp1002-8077-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शहर की पीएचसी में हो रही खून और टीबी की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शहर की पीएचसी में हो रही खून और टीबी की जांच
Mon, 11 Dec 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 10 - शहर के पक्का तालाब में संचालित पीएचसी। संवाद
- जिला अस्पताल के अलावा शहर में संचालित हैं दो पीएचसी
- टीकाकरण सहित होता है सामान्य बीमारियों का होता है इलाज
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर में जिला अस्पताल के अलावा संचालित दो पीएचसी में खून और टीबी की जांच हो रही है। इसके अलावा वहां बच्चों, महिलाओं का टीकाकरण होने के साथ सामान्य बीमारियों का इलाज होता है।
सदर अस्पताल में रोजाना करीब डेढ़ हजार से अधिक मरीज पहुंच कर अपना इलाज कराते हैं। भीड़ अधिक होने के कारण अक्सर लोगों का संतुष्टि पूर्वक इलाज नहीं हो पाता और अस्पताल प्रबंधन पर भी तरह-तरह के आरोप लगते हैं। जबकि शहर में राधानगर और पक्का तालाब में दो पीएचसी संचालित हैं। जिसमें एक डॉक्टर, एक नर्स, एक वार्डब्वाॅय, पांच एएनएम सहित करीब 12 कर्मचारियों का स्टाफ रहता है।
यहां महिला संबंधी रोग सहित सभी सामान्य बीमारियों का इलाज होता है। बाकायदा रोजाना ओपीडी संचालित होती है। लेकिन शहर वासियों के बीच जागरूकता न होने से वहां कम ही मरीज पहुंचते हैं। हालांकि बच्चों के टीकाकरण संबंधी कार्य वहां अधिक होते हैं। जबकि सदर अस्पताल की भीड़ से दूर हो कर मरीज वहां अपना इलाज करा सकते हैं।
विज्ञापन
मरीजाें के बैठने और रुकने सहित सभी सुविधाएं मौजूद हैं। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि पीएचसी सभी सामान्य बीमारियों का इलाज होता है। शहरवासियों की सुविधा के लिए उन्हें संचालित कराया गया है।