फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJYM leader dies under suspicious circumstances

Fatehpur News: भाजयुमो नेता की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 04 Mar 2024 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Mon, 04 Mar 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
BJYM leader dies under suspicious circumstances
फाइल फोटो-01-मृतक आशीष सिंह कछवाह
विज्ञापन


कानपुर से घर लौटते स्कार्पियो हादसे का शिकार हुई, परिजन साजिशन हत्या की जता रहे आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
अल्लीपुर (फतेहपुर)। भाजयुमो नेता की संदिग्ध हालात में कानपुर से स्कार्पियो से गांव लौटते समय मौत हो गई। पुलिस तारकोल के टैंकर में पीछे से स्कार्पियो टकराने से हादसा होना बता रही है, जबकि परिजन साजिश के तहत हत्या की आशंका जता रहे हैं। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मलवां कस्बा निवासी आशीष सिंह कछवाह (35) भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजुयमो) की कार्यकारिणी में सदस्य और ब्लॉक मंडल महामंत्री थे। वह अपने मित्र के साथ शनिवार को कानपुर गए थे। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार के पास मित्र को छोड़ने के बाद घर आ रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कल्यानपुर थाने के गोपालगंज पीएचसी के पास तारकोल टैंकर में पीछे से स्कार्पियो टकराई है। स्कार्पियो में आगे हिस्से में तारकोल लगा है। इससे ही टैंकर से हादसा होना प्रतीत हो रहा है। हादसे के बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खंती में पलटी गई। किसी तरह आशीष सिंह को बाहर निकाला गया। पीएचसी में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष के पिता विजय सिंह कछवाह की कई साल पहले मौत हो चुकी है। मलवां कस्बे में रोड पर कई दुकानें है। वह जमीन के कारोबार से भी जुड़े थे। वह चार बहनों में इकलौता भाई था। परिजनों ने बताया कि करीब चार साल पहले कानपुर के गुजैनी इलाके में आशीष की शादी हुई थी।हादसे से मां साधना देवी व बहनों का हाल बेहाल हो गया। परिजनों ने साजिश के तहत हत्या की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया सड़क हादसे में मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed