फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP will add five lakh new people: Minister in charge

पांच लाख नए लोग जोड़ेगी भाजपा : प्रभारी मंत्री

Fri, 06 Sep 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP will add five lakh new people: Minister in charge
फतेहपुर। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि जिले में पांच लाख नए लोग भाजपा के सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता अभियान तीन चरणों में चलेगा।
विज्ञापन

गुरुवार को कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिले में तीन चरण में भाजपा की सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अभियान शुरू करने से पहले 23 मंडलों की कार्यशाला हुई, जिसमें 329 शक्ति केंद्रों के पदाधिकारियों ने भाग लिया था। बूथ स्तर पर 2143 बूथ के कार्यकर्ताओं को दो-दो सौ लोगों को जोडऩे का लक्ष्य दिया गया है। जिले में चार लाख 20 हजार 600 सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी से दिया गया है, लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने 5 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता अभियान के लिए विधायकों को 10-10 हजार लोगों को जोड़ना है। अन्य जनप्रतिनिधियों को भी अलग-अलग लक्ष्य दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में यह अभियान का पहला चरण पहली सितंबर से 25 तक चलेगा। दूसरा चरण पहली अक्तूबर से 25 अक्तूबर तक तथा तीसरा चरण 16 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलेगा। चौथे चरण में सक्रिय सदस्य बनाने के लिए पहली नवंबर से 14 नवंबर अभियान चलेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, भाजयुमो के पूर्व जिला महामंत्री पवन मिश्रा, राजवीर लोधी, स्वरूप राज सिंह जूली, रिंकू लोहारी, विवेक श्रीवास्तव, प्रदीप बाजपेई, विक्रम सिंह सुशील शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed