फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bjp,political,MLC,fathepur news,liars

झूंठ बोलने वालों का संगठन है भाजपा सरकार-सिनहा

Sun, 24 Jan 2021 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
bjp,political,MLC,fathepur news,liars
पार्टी जिला कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते वाराणसी खंड के सपा एमएलसी आशुतोष सिनहा साथ मे? - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। सपा एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलने वालों का संगठन है। किसानों की आय दो गुना करने के साथ ही हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी का झांसा देकर सत्ता पर कब्जा किया है।
विज्ञापन

अब जनता समय का इंतजार कर रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को झूठ बोलने का सिला मिलकर रहेगा। किसान आंदोलन के पक्ष में सपा 26 जनवरी को तहसील मुख्यालयों में ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।
विज्ञापन

सपा एमएलसी ने शनिवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शिक्षामित्रों को समान काम का समान वेतन नहीं दिया जा रहा है, जबकि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर उनका शिक्षक पद पर समायोजन कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश सरकार चाहे तो बेसिक शिक्षा नियमावली में संशोधन कर उन्हें यह लाभ दे सकती है। सपा ने अपने कार्यकाल में वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय देना प्रारंभ किया था। जिसे भाजपा सरकार ने बंद कर दिया है।

इससे प्रदेश में लाखों वित्त विहीन शिक्षकों की स्थिति बद से बदतर हालत में है। उन्होंने कहा कि तीनों कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। किसानों के आंदोलन के बावजूद केंद्र की भाजपा सरकार उन्हें वापस लेने को तैयार नहीं है। किसान आंदोलन के पक्ष में सपा प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों में ट्रैक्टर रैली निकालकर आंदोलन को गति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed