{"_id":"6866cdbeaf8e6a32500a5a54","slug":"bjp-leader-accused-of-threatening-over-not-lending-liquor-fatehpur-news-c-12-1-knp1085-1174166-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: शराब उधार न देने पर बीजेपी नेता पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: शराब उधार न देने पर बीजेपी नेता पर धमकी देने का आरोप
विज्ञापन
फतेहपुर। दुकान से उधार शराब न देने के विवाद में हिस्ट्रीशीटर बीजेपी नेता के खिलाफ गाली गलौज कर लूट की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, बीजेपी नेता ने शराब दुकान मालिक पर गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थाना क्षेत्र के बेहटा निवासी सूरज सिंह की ब्लाॅक रोड शराब की कंपोजिट दुकान है। सूरज सिंह का आरोप है कि मंगलवार रात करीब नौ बजे कस्बा निवासी बीजेपी नेता नवीन शुक्ला उर्फ प्रीतू शुक्ला दुकान में शराब उधार लेने पहुंचा। सेल्समैन ने उधार देने से मना कर दिया। इस बात पर बीजेपी नेता ने सेल्समैन को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। दुकान का कैश लुटवाने की धमकी दी। सूरज ने आरोप लगाया कि बीजेपी नेता मलवां थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पूर्व में गुंडा एक्ट, जिलाबदर की कार्रवाई हो चुकी है। भाजयुमो का प्रीतू शुक्ला पूर्व जिला मंत्री है। उधर, प्रीतू शुक्ला ने बताया कि उनकी पत्नी सीमू शुक्ला भाजपा मंडल मंत्री हैं। वह एक जुलाई की दोपहर बच्चों को स्कूल से लेकर आ रहे थे। रास्ते में सूरज सिंह कार को तेज रफ्तार में लेकर निकला। उसके बच्चे चोटिल होने से बचे। वह शिकायत लेकर दुकान पर शाम को गया। शिकायत की खुन्नस में सूरज सिंह व अन्य ने घर में चढ़कर गाली गलौज व धमकी दी। पुलिस ने खुन्नस में हिस्ट्रीशीट खोली थी। जिसका मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में हैं। दुकान से शराब भी मिलावटी बेची जाती है। थानाध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि दुकान मालिक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष के आरोप की जांच की जा रही है।