फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   BJP district president for 29 candidates

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में उतरे

Wed, 30 Dec 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर Updated Wed, 30 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP district president for 29 candidates

भाजपा जिलाध्यक्ष की कमान कौन संभालेगा यह तो आने

विज्ञापन
वाला समय बताएगा लेकिन नामांकन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हलचल तेज हो गई है। भाजपा में जिलाध्यक्ष बनने के लिए 29 प्रत्याशी मैदान में उतर गए हैं। दिनभर प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक दमखम दिखाने में लगे रहे। कई प्रत्याशी तो जिलाध्यक्ष पद पाने के लिए प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों से जुगाड़ भी लगा रहे हैँ।

सरस्वती विद्या मंदिर छात्रावास परिसर में मंगलवार को जिला चुनाव अधिकारी विपिन वर्मा, सहायक जिला चुनाव अधिकारी श्रीकांत पाठक ने नामांकन फार्म प्रत्याशियों को दिया। इसमें 42 कार्यकर्ताओं ने नामांकन फार्म लिया।

लेकिन कुल 29 प्रत्याशी जिलाध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल हुए। इनमें दो पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला और प्रभुदत्त दीक्षित ने फिर से जिलाध्यक्षी की कमान संभालने के लिए कदम बढ़ाया है।

इसके अलावा शैलेंद्र रघुवंशी, मुखलाल पाल, प्रमोद द्विवेदी, अरविंद बाजपेयी, दिनेश बाजपेयी, पंकज त्रिपाठी, नीरज सिंह, राम प्रताप सिंह गौतम, अरुण सिंह परिहार, संतोष सिंह राजू, रघुवीर लोधी, जंग बहादुर सिंह, शिव प्रकाश त्रिपाठी, राम सुचित शर्मा, शतीश चंद्र गुप्ता, गिरजा दत्त बाजपेयी, अशोक अवस्थी, राजा सिंह, कछवाह, बैजनाथ वर्मा, ओम मिश्रा, विजय प्रताप सिंह, बलराम चौहान, नरेंद्र देव मिश्र, राम प्रकाश गुप्ता, मनोज द्विवेदी, दया शंकर गुप्ता, महेश चंद्र, संतोष कुमार गुप्ता ने नामांकन पत्र जमा किया।

इस दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता, कृष्णा पासवान, कुलदीप भदौरिया, राजेंद्र सिंह पटेल, आदित्य पांडेय, रक्षपाल सिंह लोधी, महेंद्र नाथ बाजपेयी आदि रहे। मीडिया प्रभारी कुलदीप भदौरिया ने बताया कि प्रत्याशियों के नामों का पैनल हाईकमान को भेजा गया है। नए वर्ष में नया जिलाध्यक्ष मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed