फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bindki youth's dead body feared to be found in Delhi

Fatehpur News: बिंदकी के युवक का शव दिल्ली में मिलने की आशंका

Mon, 18 Dec 2023 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bindki youth's dead body feared to be found in Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिंदकी। दिल्ली में एक युवक का शव मिला है। दिल्ली पुलिस ने आधार कार्ड के जरिए बिंदकी पुलिस को सूचना दी। भाई ने आधार कार्ड की फोटो देखकर पहचान से मना किया है। दिल्ली में रहने वाले परिचितों से परिजनों ने संपर्क किया और उन्हें शिनाख्त के लिए भेजा है।
दिल्ली पुलिस ने नवी करीम थानाक्षेत्र के होटल कबीर के पास एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने मृतक की जेब से आधार कार्ड बरामद किया। आधार कार्ड में सुनील गुप्ता निवासी मोहल्ला जहानपुर कस्बा बिंदकी का पता लिखा था। दिल्ली पुलिस ने बिंदकी कोतवाली पुलिस से संपर्क किया। बिंदकी पुलिस जहानपुर मोहल्ले में कल्लू गुप्ता के घर पहुंची। पुलिस ने मृतक की फोटो कल्लू गुप्ता को दिखाई। उसका भाई सुनील होना बताया।
विज्ञापन

कल्लू ने बताया कि दिल्ली में भाई सुनील रहता है। करीब छह साल से घर नहीं आया है। पुलिस मृत अवस्था और आधार कार्ड में लगी फोटो से पहचान नहीं पा रहा है। दिल्ली में रहने वाले परिचित को सुनील का शव पहचानने के लिए भेजा है। इसके बाद पुष्टि हो सकेगी। कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक एसपी मिश्रा ने बताया कि दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों की शिनाख्त के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed