{"_id":"69b3025b5d3fa4425c00a764","slug":"bindki-defeated-gaura-by-40-runs-to-win-the-trophy-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-150788-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिंदकी ने गौरा को 40 रन से हराकर जीती ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिंदकी ने गौरा को 40 रन से हराकर जीती ट्रॉफी
विज्ञापन
फोटो-02-खिलाड़ियों को पुरस्कृत करती आयोजकों की टीम। संवाद
जाफरगंज। खजुहा विकासखंड के खूंटा झाल रेवरी बरवा गांव में श्री नंद बाबा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को बिंदकी और गौरा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बिंदकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गौरा को 40 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
फाइनल मैच में बिंदकी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 196 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गौरा टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम दबाव में आ गई और पूरी टीम 156 रन पर ऑल आउट हो गई।
शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद उवेश को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। विजेता बिंदकी टीम को आयोजक सोनू सिंह चंदेल, थाना प्रभारी धनंजय सरोज और राजीव सिंह ने ट्रॉफी व नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उपविजेता गौरा टीम को भी ट्रॉफी और नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
विज्ञापन
मैच की कमेंट्री मनोज कुमार सोनकर ने की। इस दौरान विवेक सिंह गौतम, अखिलेश विश्वकर्मा, सतेंद्र सिंह, अभिनव सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।