फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bindaki unlock 2 sdm gives instruction to other officers

फतेहपुरः अनलॉक का नाजायज फायदा न उठाएं, एसडीएम ने अधिकारियों को दी हिदायत

Thu, 11 Jun 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
bindaki unlock 2 sdm gives instruction to other officers
बिंदकी में पीस कमेटी की बैठक लेते एसडीएम प्रहलाद सिंह - फोटो : FATEHPUR
बिंदकी अनलॉक 2.0 के निर्देशों के अनुसार मंदिर, मस्जिद, चर्च व गुरुद्वारे पूजन के लिए खोल दिए गए हैं। लोग अनलॉक के नाजायज फायदे न उठाएं, इसको लेकर पुलिस और प्रशासन ने पीस कमेटी की बैठक बुलाई। बैठक में सभी धर्मों के लोग शामिल हुए। एसडीएम और सीओ ने लोगों को धर्म स्थलों में पूजन के लिए नई गाइडलाइन की जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम प्रहलाद सिंह ने कहा कि मंदिर-मस्जिद खोल दिए गए हैं, लेकिन सभी श्रद्धालुओं को गाइडलाइन का अनुपालन करना होगा। सभी धार्मिक स्थलों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए व्यवस्था भी करनी होगी। धर्मस्थल में एक बार में पांच लोग से अधिक नहीं जाएंगे। वे भी आपस में सामाजिक दूरी का पालन करेंगे।
विज्ञापन

दो श्रद्घालुओं के बीच कम से कम छह फीट की दूरी होनी चाहिए। धार्मिक स्थल के बाहर सैनिटाइजर रखना होगा। हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ही श्रद्धालु अंदर जा सकेंगे और वापस आने पर एक बार फिर हाथ को सैनिटाइज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धर्मस्थल के मुखिया को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन भी रखनी होगी। मौके पर एसआई इजहार अहमद, व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील लोहिया उर्फ कल्लू, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष विनोद द्विवेदी, रचना हुसैन, अतुल द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed