{"_id":"67646e702e454dc20807a964","slug":"bilanda-defeated-hathgam-and-asothar-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-126185-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिलंदा ने हथगाम और असोथर को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिलंदा ने हथगाम और असोथर को किया पराजित
विज्ञापन
थरियांव। हसवा ब्लाॅक के मंडासरांय प्रीमियर लीग के पांचवें दिन चार टीमों के बीच दो मैच खेले गए। इनमें पहले बिलंदा ने हथगाम की टीम को पराजित किया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में बिलंदा ने असोथर को हराया।
पहले मैच में हथगाम टीम ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का निर्णय लिया। मैदान में बैटिंग करने उतरी बिलंदा टीम ने 10 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 85 रनों का स्कोर बनाया।
जवाब में खेलने उतरी हथगाम की टीम 10 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर मात्र 64 रन ही बना पाई। इससे बिलंदा टीम ने 21 रनों से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बिलंदा टीम के हिमांशु रहे। उन्होंने तीन ओवर में 10 रन देकर चार विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच बिलंदा और असोथर टीम के बीच खेला गया। इसमें बिलंदा टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 180 रनों का लंबा स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी असोथर टीम 12 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर मात्र 140 रन ही बना पाई। 40 रनों से मैच हार गए। बिलंदा टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच बिलंदा टीम के खिलाड़ी सत्यम रहे। उन्होंने 26 गेंदों में 74 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
....................