{"_id":"669e76304c232642eb0e77f2","slug":"bike-slips-after-hitting-peacock-railway-je-dies-fatehpur-news-c-12-1-knp1031-764364-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मोर टकराने से बाइक फिसली, रेलवे के जेई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मोर टकराने से बाइक फिसली, रेलवे के जेई की मौत
विज्ञापन
खागा (फतेहपुर)। प्रयागराज से कानपुर आ रहे रेलवे के जूनियर इंजीनियर के हेलमेट से मोर टकरा गया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार जेई की मौत हो गई।
प्रयागराज के सिविल लाइन तासकंद निवासी जय प्रकाश जसपेर खनिज विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक हैं। उनका पुत्र आकाश जसपेर (35) कानपुर रेलवे में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात था। वह सोमवार को प्रयागराज से कानपुर बाइक से आ रहे थे। सुबह करीब सात बजे खागा कोतवाली के मझिलगांव के गेट के सामने पहुंचे। मोर बाइक सवार के हेलमेट से टकरा गया। तेज रफ्तार की वजह से आकाश बाइक से नियंत्रण खो बैठे और डिवाइडर से टकरा गए।
हादसा देख लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। नाजुक हालत में आकाश को सीएचसी खागा लाया गया। डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता जय प्रकाश ने बताया कि आकाश बाइक राइडिंग का शौकीन था। वह राइडर शूट पहनकर पूरी एहतियात से बाइक चलाता था। जिले व आसपास जिलों के खनिज विभाग से जुड़े अधिकारी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सूचना पर कोतवाल तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मोर की वजह से हादसा हुआ है।