फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riding shopkeeper dies due to collision with bus

Fatehpur News: बस की टक्कर से बाइक सवार दुकानदार की मौत

Sat, 19 Oct 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike riding shopkeeper dies due to collision with bus
चौडगरा। चौडगरा से बिंदकी जा रहे बाइक सवार चाय दुकानदार की शुक्रवार सुबह रोडवेज की टक्कर मौत हो गई। पुलिस ने बस कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बांदा की ओर जाने वाले यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया है।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के मुगलाही निवासी शमीम अंसारी (35) बिंदकी तहसील रोड पर चाय की दुकान चलाता था। वह चौडगरा से बिंदकी जा रहा था। चौडगरा-बिंदकी मार्ग पर अलीपुर गांव के पास ट्रक को ओवरटेक करते बिंदकी की ओर से आ रही बांदा डिपो की रोडवेज से सीधी टक्कर हो गई। हादसे के बाद चालक ने बस रोक दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने सीएचसी बिंदकी शमीम को पहुंचाया। वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बस थाने में खड़ी कराई। उसका एक सात साल का बेटा उमर है। हादसे की खबर से मां मकसूदा, पत्नी शुंबुल रो-रोकर बेहाल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed