{"_id":"69c190fd8f8d6334a508792b","slug":"bike-riding-friends-die-in-collision-with-truck-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1466009-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दोस्तों की मौत
विज्ञापन
धाता (फतेहपुर)। थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर कबरहा के पास सोमवार रात बाइक सवार तीन युवकों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से भाग निकला।
असोथर थाना क्षेत्र के मटिहा गांव के जमोती का डेरा निवासी अनुज सिंह (18), सुनील कुमार (19) थरियांव थाना क्षेत्र के जयचंद का पुरवा निवासी जय सिंह (22) दोस्त थे। तीनों एक बाइक से चित्रकूट जा रहे थे।
बाइक सवारों को नरसिंहपुर कबरहा के पास पीछे से तेज रफ्तार तक ट्रक टक्कर मारकर भाग निकला। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने अनुज सिंह और जय सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल सुनील को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि ट्रक और चालक की तलाश की जा रही है।