फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riding couple hit by truck, woman dies

Fatehpur News: बाइक सवार दंपती को ट्रक ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 06 Nov 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple hit by truck, woman dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहुआ। मौरंग खदान के रास्ते पर ट्रक ने रविवार शाम बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बाइक से गिरी महिला की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग निकला। ग्रामीणों ने मुआवजा व ट्रकों का गांव से आवागमन रोकने की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस को शव उठाने से रोक दिया।
ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल गांव के दुखी का डेरा निवासी प्रदीप निषाद अपनी पत्नी सतरूपा देवी (22) के साथ ससुराल कोर्राकनक राशीडेरा से शाम को घर लौट रहा था। मौरंग लेकर जा रहे ट्रक ने अढ़ावल गांव के पास बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। बाइक सवार प्रदीप खेत में गिरा। उसकी पत्नी सतरूपा रोड पर गिरी। महिला की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा किया। मुआवजे और गांव के रास्ते से खदान के ट्रकों का आवागमन बंद कराने की मांग की। पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। मौके पर सीओ परशुराम त्रिपाठी और कई थानों का फोर्स पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खान अधिकारी और एसडीएम को बुलाने की मांग की है। इस दौरान खदान के ट्रकों का आवागमन ठप हो गया। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को समझाया जा रहा है। उनकी संभावित मांगों को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed