फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riders opened fire indiscriminately in Brahmantara

Fatehpur News: बाइक सवारों ने ब्राह्मणतारा में की ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 26 Dec 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike riders opened fire indiscriminately in Brahmantara
गाजीपुर। थाना क्षेत्र के ब्राह्मणतारा मजरे लमेहटा गांव में जुएं के विवाद पर बाइक सवारों ने मारपीट और फायरिंग की गई। कई राउंड फायरिंग से ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

गांव के कुछ लोग बुधवार को जुआ खेल रहे थे। लेनदेन को लेकर दो पक्ष के बीच विवाद हो गया। एक पक्ष ने साथियों के साथ दूसरे पक्ष के युवक को पीट दिया। दूसरा पक्ष का युवक गढ़ी गांव के एक प्रभावशाली और गुजरात प्रांत के अपराधी के यहां काम करता है।
विज्ञापन

उसने अपने मालिक को सूचना दी। प्रभावशाली के पुत्र साथियों के साथ दो बाइकों से लाइसेंसी असलहों के साथ ब्राह्मणतारा पहुंचे। दूसरे पक्ष के युवक का छोटा भाई गांव के शराब ठेका के पास बाइक सवारों को खड़ा मिला। यहां बाइक सवारों ने उसे पीटकर पांच से छह राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी गांव में रास्ते में पानी बहाने पर एक ग्रामीण से गाली गलौज कर फायर कर दिया। पुलिस फायरिंग में शामिल एक युवक को थाने पूछताछ लेकर आई। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि नशे में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। फायरिंग की सूचना गलत है। दोनों पक्ष बृहस्पतिवार को समझौता कर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed