{"_id":"673a4afdd8c3328da0070447","slug":"bike-riders-hit-by-trailer-one-dead-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-124475-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर,एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर,एक की मौत
विज्ञापन
बहुआ। तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से रविवार शाम बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसके दो दोस्त घायल हो गए। चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हादसा ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के समीप बड़ी नहर के पास हुआ। राधानगर थाने के सथरियांव निवासी गंगालाल का पुत्र रिंकू पासवान (24) मोहल्ले के दोस्त अनुज पासवान (20) पुत्र उदयभान और ब्रजेश कुमार (21) पुत्र राजू पासवान के साथ मुत्तौर कस्बा दोस्त की बहन की शादी में गए थे। हादसे में रिंकू पासवान को पीएचसी में डाक्टर ने मृत घोषित किया। रिंकू की मौत से मां जानकी और बहन शारदा,सविता,सीमा का हाल बेहाल हो गया। वह परिवार का इकलौता पुत्र था। थानाध्यक्ष बृंदावन राय ने बताया कि ट्रेलर और चालक का पता लगाया जा रहा है।
बाइक सवार ट्रेलर की चपेट में आकर तीनों सड़क पर में तड़प रहे थे। ग्रामीणों ने कई बार 108 एंबुलेंस के लिए फोन किया। फोन करने के बाद आधा घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। बहुआ चौकी प्रभारी सुमित तिवारी और सिपाही भी 108 नंबर डायल करते रहे, चौकी प्रभारी तीनों घायलों को ई-रिक्शा से लेकर बहुआ पीएचसी पहुंचे। रास्ते में रिंकू पासवान की मौत हो गई। उसके दोस्तों अनुज पासवान,ब्रजेश कुमार को पीएचसी में इलाज मिल सका।