फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider's head broken on complaint of giving less petrol

Fatehpur News: कम पेट्रोल देने की शिकायत पर बाइक सवार का सिर फोड़ा

Sat, 13 Dec 2025 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Bike rider's head broken on complaint of giving less petrol
खागा। ऐलई रोड पर कूरा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप पर बृहस्पतिवार रात कम पेट्रोल देने की शिकायत करने पर बाइक सवार की पिटाई कर दी गई। आरोप है कि पंप मालिक, उसका बेटा और कर्मचारी ने मिलकर युवक को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और मारपीट की। इससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव निवासी वीरेंद्र पासवान (45) ने बताया कि वह रात करीब साढ़े आठ बजे 60 रुपये का पेट्रोल डलवाने पंप पर गया था। पेट्रोल भुगतान करने के बाद जैसे ही आगे बढ़ा कुछ कदम पर ही बाइक बंद हो गई। जांचने पर टैंक में पेट्रोल नहीं मिला। वह शिकायत लेकर वापस पंप पहुंचा। यहां सेल्समैन से कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

शिकायत सुनते ही पंप मालिक गुलाब सिंह, उसका बेटा अभय प्रताप सिंह और कर्मचारी अभिषेक सिंह यादव मौके पर आ गए। इसके बाद उसे जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट कर दी। सिर फटने और चोट लगने के बाद पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत की। कोतवाल रमेश पटेल ने बताया कि पेट्रोल पंप मालिक, उसके बेटे और कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed