{"_id":"68c7f2b593911188fc0a95c1","slug":"bike-rider-injured-in-road-accident-dies-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1266878-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
जहानाबाद। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल दो युवकों में एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे का इलाज कानपुर में चल रहा है।
थाना क्षेत्र के कुल्लीहार निवासी किसान रामबरन (35) साथी अजय के साथ शनिवार देर शाम बाइक से घर जा रहे थे। साढ़ रोड स्थित शराब ठेके के समीप पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मार कर भाग गया। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए थे।
इलाज के लिए दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रविवार रात रामबरन की मौत हो गई। परिजन ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।