{"_id":"6484c680d35a682f9e0d3e64","slug":"bike-rider-dies-due-to-vehicle-collision-fatehpur-news-c-12-1-279010-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sun, 11 Jun 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
खागा। मजदूरी कर गांव लौट रहे युवक की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के गोसाईं महिचा मजरे खासमऊ निवासी फूल सिंह (32) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह शुक्रवार की रात 10 बजे बाइक से घर लौट रहा था। बाइक सवार मंदिर चौकी के पास पहुंचा। उसी बीच तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में फूल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीर हादसा देखकर मौके पर पहुंचे। शव की पहचान की और घरवालों को सूचना दी। परिजन मौके पर बिलखते हुए पहुंचे। कोतवाल एके चतुर्वेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन