फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider dies after hitting pole, fellow injured

Fatehpur News: पोल से टकराकर बाइक सवार की मौत, साथी घायल (लीड)

Sat, 29 Apr 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 29 Apr 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after hitting pole, fellow injured
थरियांव। बहन के निकाह से एक दिन पहले सड़क हादसे में भाई की मौत हो गई, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हुआ। हादसा बिजली पोल में टकराने से हुआ है। परिवार में कोहराम मच गया। लोग बोले कि हेलमेट लगाए होता तो शायद जान बच जाती। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के नरैनी कस्बा निवासी मन्नान की पुत्री शिफा की रविवार को बरात आनी है। मन्नान का पुत्र आदिल (22) अपने मित्र अरशद के साथ अपनी बहन की शादी का सामान लेने शनिवार दोपहर शहर आया था। बाइक सवार दोनों घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र हाईवे पर सीतापुर गोशाला के पास बाइक सवार बिजली पोल से जा टकराए। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। टक्कर इतनी तेज थी कि आदिल की मौके पर ही सिर में चोट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

उसके पीछे बैठा अरशद भी गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल अरशद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आदिल की मौत की खबर से परिजनों का हाल बेहाल हो गया। मां मुक्तरून निशा, भाई मतीन ,नदीम और बहनों शिफा,आयशा बदहवास हो गए। शादी का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों ने बताया कि वह निकाह के लिए देर शाम तक कोई फैसला नहीं कर सके हैं। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल
- चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला
संवाद न्यूज एजेंसी
थरियांव। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा थाना क्षेत्र के रसूलाबाद ओवरब्रिज पर हुआ। थाना क्षेत्र के शंकरपुर मजरे बहरामपुर निवासी शिव पूजन गिहार (45) गांव के रहने वाले अंकित के साथ बाइक से थरियांव कस्बा आया था। वह घर लौट रहे थे। ओवरब्रिज पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। अस्पताल में शिवपूजन गिहार को मृत घोषित कर दिया। घायल अंकित कुमार को भर्ती किया है। शिवपूजन की मौत से उसकी पत्नी बदामा देवी, इकलौते बेटा ओम गिहार का हाल बेहाल हो गया। मृतक अपने पीछे पांच बेटियां रोशनी देवी, नंदिनी देवी ,गुंजन देवी, कल्लू देवी, शिबू देवी को छोड़ गया है। थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला है। रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed