{"_id":"6658d32134ffca805f0109b4","slug":"bike-rider-dies-after-falling-from-railway-overbridge-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-116018-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: रेलवे ओवरब्रिज से गिरकर बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के बहरामपुर रेलवे ओवरब्रिज से बुधवार रात तेज रफ्तार बाइक सवार की गिरने से मौत हो गई। खागा कोतवाली क्षेत्र के सोहन ईंट गांव निवासी राकेश कुमार का पुत्र राहुल (22) बाइक से रात को घर जा रहा था। थरियांव रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक ओवरब्रिज से नीचे गिरा। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जहरीला पदार्थ खान से युवक की मौत
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के लहंगी गांव निवासी हरगोविंद (35) की घरेलू कलह पर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ट्रेन में यात्री की मौत
फतेहपुर। दिल्ली से बिहार ट्रेन से जा रहे युवक की अचानक हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। बिहार प्रांत के जिला बेगूसरांय थाना गटपुरा गांव के अरकपुर निवासी सुरेशराय का पुत्र सुदामा (35) दिल्ली में नौकरी करता था। ट्रेन से बिहार जा रहा था। उसकी अचानक हालत बिगड़ गई। टीटी ने कंट्रोल रूम फतेहपुर में जानकारी दी। जीआरपी से सुदामा को रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
हालत बिगड़ने से बाद युवक की मौत
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा गढ़ीवा में रामकुमार उर्फ बुद्दू (45) किराये के मकान में रहता था। उसकी दोपहर को अचानक तबियत बिगड़ गई। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संवाद