फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider dies after being hit by a vehicle, another referred

Fatehpur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, दूसरा रेफर

Fri, 02 May 2025 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after being hit by a vehicle, another referred
हथगाम। वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा साथी घायल हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेनीपुर उर्फ जहांगीरपुर गांव के सुरजीपुर निवासी भीम सिंह (25) गांव के शिवम (15) के साथ गुरुवार सुबह हथगाम किसी काम से गया था। बाइक सवार दोपहर को घर लौट रहा था। सेमरा गांव के पास वाहन की टक्कर से बाइक सवार उछलकर दूर गिरे। बाइक सवार भीम सिंह के सिर में गंभीर चोट लगी। दाेनों घायलों को आसपास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टर ने भीम सिंह को मृत घोषित कर दिया। घायल शिवम की हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया। बड़े भाई धूम सिंह ने बताया कि भीम सिंह की पत्नी कल्पना गर्भवती है। हादसे की खबर से कल्पना बदहवास है। उनकी मां चेतना देवी की दो साल पहले बिजली गिरने से मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed