फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike rider committed indecency by tearing the uniform of head constable

Fatehpur News: बाइकसवार ने हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़कर की अभद्रता

Sun, 08 Sep 2024 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bike rider committed indecency by tearing the uniform of head constable
फतेहपुर। शहर के बुलेट चौराहा पर यातायात पुलिस की चेकिंग के दौरान हेड कांस्टेबल की वर्दी फाड़कर बाइक सवार युवक ने अभद्रता की। उनका सरकारी मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस में हेड कांस्टेबल रामानंद यादव ने बताया कि बुलेट चौराहे पर शुक्रवार को होमगार्ड सज्जन सिंह यादव,जगदीश सिंह के साथ ड्यूटी पर थे। चौराहे पर एसपी आवास की ओर से शाम को बाइक सवार युवक बिना हेलमेट के चौराहे की ओर आ रहा था। रोकने पर धक्का देकर चौराहे के पास गली में भागने की कोशिश की।
विज्ञापन

सरकारी मोबाइल से बिना हेलमेट की फोटो खींची। फोटो खींचने पर बुलेट बाइक चालक ने मोबाइल छीनकर पटक तोड़ दिया। अभद्रता कर वर्दी से बिल्ले नोच लिया। कंट्रोल रूम की सूचना पर कोतवाली फोर्स मौके पर पहुंची। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मोहम्मद आसिफ निवासी युसुफजई मुराइन टोला का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी से अभद्रता, तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल तारकेश्वर राय ने बताया कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed