फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike collides with tree in fog, youth dies

Fatehpur News: कोहरे में बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Thu, 04 Jan 2024 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tree in fog, youth dies
सहिली। कोहरे में रोड किनारे पेड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत हो गई। मृतक का रिश्ते में बहनोई घायल हो गया। युवक घर का इकलौता चिराग था।
विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के रावतपुर गांव निवासी दीप नारायण उर्फ दीपू प्रजापति (27) महाराष्ट्र के पुणे में प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले घर लौटा था। वह बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गौरी निवासी रिश्ते में बहनोई गोलू के साथ सहिली घरेलू सामान खरीदने गया था। दोनों सामान लेकर घर लौट रहे थे। बाइक सवार सहिली चौकी से पहले पेड़ से टकरा गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर ने दीपू प्रजापति को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोलू प्रजापति को भर्ती किया गया। पुलिस के मुताबिक शाम से ही कोहरा था। हादसा करीब रात नौ बजे हुआ। कोहरे की धुंध की वजह से बाइक सवार पेड़ से टकराए होंगे। पोस्टमार्टम के बाद गांव स्थित खेत में शव का अंतिम संस्कार किया गया। दीपू के पिता रामचंद्र की कई साल पहले मौत हो गई थी। वह इकलौता मां चंदावती का सहारा था। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed