{"_id":"5f1f2a978ebc3e63de133db6","slug":"bijli-fatehpur-news-knp573640252","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ दो घंटे मिल रही बिजली, उपकेंद्र घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ दो घंटे मिल रही बिजली, उपकेंद्र घेरा
विज्ञापन
हसवा। विकास खंड के चक कोर्रा सादात गांव के सैकड़ों लोगों ने असोथर उपकेंद्र का घेराव कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो सप्ताह से केवल एक से दो घंटे ही बिजली मिल रही है। ग्रामीणों ने एसडीओ जाहिद सिद्दीकी को ज्ञापन दिया।
कोर्रा सादात गांव में दस हजार की आबादी बिजली समस्या से जूझ रही है। गुरुवार को दो दर्जन से अधिक लोग उपकेंद्र पहुंचे और एसडीओ का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। ग्रामीण दानिस ने बताया कि यहां पर पूर्व में रहे लाइन मैन महेश ने चार खंभों से तार चोरी कर बेच दिया था। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
गांव के यावर हसनी ने बताया कि पंद्रह दिनों से केवल दो घंटे बिजली मिल रही है। जिससे खेतों में काम नहीं हो पा रहा है। सिंचाई नहीं होने से फसलें सूख रहीं हैं। पीने के पानी का भी संकट है। नदीम अहमद का कहना है कि यहां पर फोन कभी नही लगता है। अधिशाषी अभियंता मेघ सिंह का कहना है कि मामले की जांच कराई जायेगी। इस मौके पर शकील, मकसूद, रामशरण, कल्लू, बादशाह,महताब, नफीस, रामदास मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
खागा। नगर के उपकेंद्र से अझुआ फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित है। ट्यूबेल से किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। धान की फसल सूख रही है। किसान राजेंद्र मिश्रा, सियाराम यादव, कुंवर बहादुर, रमेश सिंह, धर्मपाल मौर्य ने बताया कि 24 घंटे में दो-तीन घंटे ही बिजली मिलती है। धान की फसलें सूखने लगी हैं। अझुआ फीडर से अमाव, मझिलगांव, बुदवन, छीमी, पुरइन, सलेमपुर गोली, करहा, बरक्तपुर गांव को बिजली दी जाती है। जेई विनोद कुमार ने बताया कि बारिश न होने से फीडरों में लोड बढ़ गया है। इससे तार टूटते हैं। इस वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होती है।