{"_id":"650bd8a477a95f42e1094799","slug":"bhaye-pragat-kripala-deen-dayala-kaushalya-hitkari-harshit-mahtari-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-4093-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: भये प्रगट कृपाला दीन दयाला, कौशल्या हितकारी, हर्षित महतारी
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास खंड मलवा के शिवराजपुर में चल रही नव दिवसीय श्रीराम कथा में मानस मराल आचार्य राकेश पांडेय ने पांचवे दिन रामजन्म की कथा सुनाई। वहीं पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। भये प्रगट कृपाला दीन दयाला की स्तुति के साथ माहौल भक्तिमय हो गया।
आचार्य ने कहा कि राजा दशरथ की तरह जब बनेंगे, तभी राम जैसे पुत्र जन्म लेंगे। अपने को संस्कारी बनाना होगा और पुत्रों को आदर्श भगवान राम की कथा से प्रेरणा देनी होंगी, तभी देश में संस्कारों को बचाया जा सकता है। राम जन्म की कथा सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे।
भगवान राम का जन्म होने पर अयोध्या नगरी में खुशी का माहौल हो गया। चारों ओर मंगल गान होने लगे। राम जन्म की कथा सुन पांडाल में मौजूद महिलाएं नृत्य करने लगीं। इस मौके पर धनंजय द्विवेदी, दीपक त्रिपाठी, भुल्लन दुबे, अवधेश त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, प्रदीप तिवारी, विवेक द्विवेदी, शालिग्राम दीक्षित और आलोक त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
-- --