फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bhakiyu protests over farmers' problems, demands for construction of underpass in Hardaulpur intensify

Fatehpur News: किसानों की समस्याओं पर भाकियू का प्रदर्शन, हरदौलपुर में अंडरपास निर्माण की मांग तेज

Mon, 17 Nov 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu protests over farmers' problems, demands for construction of underpass in Hardaulpur intensify
फोटो-21-धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री मोदी।
चौडगरा। कस्बे के ओवरब्रिज के नीचे सोमवार को भाकियू पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष सुधीर प्रताप सिंह उर्फ बबलू गौतम के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया गया। किसानों ने समस्याओं के निराकरण के लिए नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि बिंदकी रोड के पास हरदौलपुर गांव में रेलवे क्रॉसिंग पार करना किसानों के लिए बड़ी समस्या है। खेतों तक पहुंचने के लिए उन्हें तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है।
विज्ञापन

इससे अक्सर दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। प्रदर्शन के दौरान फैक्ट्रियों से निकलने वाले गंदे पानी और राख से फैल रही बीमारियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। भाकियू ने एसडीएम बिंदकी को ज्ञापन भेजकर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के कमर्शियल इंस्पेक्टर महेंद्र गुप्ता, आरपीएफ इंस्पेक्टर रजिंद्र कुमार, सूर्यकांत तिवारी, दयाशंकर और सत्यदेव यादव ने समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रचार मंत्री सुखीराम, राजू, रज्जन सिंह, कल्लू मास्टर, रामबरन, हीरा देवी, प्रकाश, सौरभ और शंभू सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फोटो-21-धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी। संवाद

फोटो-21-धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी। संवाद- फोटो : ध्वजारोहण समारोह में अयोध्या आ रहे प्रधानमंत्री मोदी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed