{"_id":"57f00bdf4f1c1b565f573ce0","slug":"being-hit-by-the-death-of-one-of-ht-line-four-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आने से एक की मौत, चार झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आने से एक की मौत, चार झुलसे
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
चक करैहाडेरा में शव पहुंचते मचा कोहराम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैक्टर से दुर्गा प्रतिमा उतारने के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से शुक्रवार रात पंडाल आयोजक सुरेंद्र कुमार (26) की मौत हो गई और चार अन्य आयोजनकर्ता युवक झुलस गए। हादसे के कारण नवरात्र पूजन कार्यक्रम ग्रामीणों ने रोक दिया।
विज्ञापन
सुरेंद्र कुमार ललौली थाना क्षेत्र के चक करैहाडेरा निवासी तुलसी प्रसाद के बेटे थे। वह नवरात्र के लिए दुर्गा प्रतिमा लेकर देवीदयाल, सर्जुन, सहदेव और रामकरन के साथ रात को गांव पहुंचे थे। वे लोग ट्रैक्टर से मूर्ति उतार रहे थे, तभी झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में सुरेंद्र कुमार आ गया और उसे बचाने में चारों युवक भी झुलस गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आपूर्ति बंद कराई।
विज्ञापन
तब तक देर हो चुकी थी। गंभीर हालत में सुरेंद्र को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाकी झुलसे लोगों को भर्ती कर इलाज हुआ। करंट से सर्जुन के एक पैर का अंगूठा कट गया है। घटना से सुरेंद्र की पत्नी निराशा रो-रोकर बेहाल हो गई। उसका दो साल का बच्चा भी है। प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि मूर्ति ऐसे ही रखी है।
विज्ञापन
सुबह से पूजा पाठ की कोई भी तैयारी नहीं हुई। फिलहाल यह तय हुआ है कि इस बार गांव में आयोजन नहीं होगा।