फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Before killing the innocent, Rajendra was beaten by his in-laws after tying his hands.

Fatehpur News: मासूम की हत्या से पहले ससुरालियों ने हाथ बांधकर राजेंद्र को था पीटा

Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Before killing the innocent, Rajendra was beaten by his in-laws after tying his hands.
फतेहपुर। जनपद बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पचकौरी गांव स्थित ससुराल में ललौली थाना अंतर्गत धनुहन डेरा निवासी राजेंद्र ने मासूम बेटे की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी थी। शव को यमुना में फेंक दिया था। इस मामले में सोमवार एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें राजेंद्र को ससुरालीजन हाथ बांधकर पीटते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि राजेंद्र को यमुना नदी के किनारे रेत पर बैठाकर गमछे से हाथ बांधकर धमकाया जा रहा है। साथ ही मारपीट भी की जा रही है। मारपीट करने वाले ससुरालीजन बताए जा रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि 30 दिसंबर को राजेंद्र पुत्र छोटकू निषाद पत्नी शारदा को लेने ससुराल आया था। यहां ससुरालीजन ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और विवाद बढ़ने पर उसे गमछे से बांधकर जमकर पीटा। इसके बाद राजेंद्र घर लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच जनवरी को दोबारा ससुराल पहुंचा। पत्नी से मिलने के दौरान शोर मचाने पर वह वहां से भागा और आंगन में खेल रहे डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे कार्तिक को गोद में उठाकर भागा और गला दबाकर हत्या कर शव यमुना नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। हालांकि अभी तक बच्चे का शव नहीं मिला है। बच्चे की तलाश के लिए गोताखोर प्रयास कर रहे हैं।

ललौली थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने यमुना नदी में फेंके गए मासूम बच्चे के शव को खोजने के बारे में उन्होंने कहा कि शव खोजने में पैलानी थाना पुलिस का सहयोग करने का कोई ऑर्डर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed