फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Because of the tractor standing on the road Bike rider crushed by truck

Fatehpur News: रोड पर खड़े ट्रैक्टर की वजह से बाइक सवार को ट्रक ने कुचला

Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Because of the tractor standing on the road

Bike rider crushed by truck
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धाता। थाने से 100 कदम दूर रोड पर खड़े ट्रैक्टर को ओवरटेक करने पर बाइक सवार को सामने से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। हादसे के बाद ग्रामीणों ने हंगामा किया। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पुत्री की फरवरी में शादी होनी है।

धाता थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी चित्रसेन सिंह (40) बाइक से बहन के घर बबुरार गांव गए थे। वहां से शाम को घर आ रहे थे। थाने से कुछ दूर रोड पर खड़े ट्रैक्टर को बाइक सवार ने ओवरटेक किया। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कुचल दिया, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। किसी काम से उनके पीछे-पीछे आ रहे बहनोई अरविंद सिंह हादसा देखकर अवाक रह गए। ग्रामीणों ने हादसा के बाद हंगामा किया और चालक को पकड़ने की मांग की। इसी दौरान खागा सीओ धाता की ओर जा रहे थे। सूचना पर सीओ अलर्ट हुए। खागा की ओर आ रहे ट्रक चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। हादसे से पत्नी कन्या और बच्चों का हाल बेहाल है। बहनोई अरविंद ने बताया कि मृतक मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। उसकी बड़ी बेटी स्नेहा की फरवरी में शादी है। शादी को लेकर घर आया था। वह शादी की तैयारी में जुटे थे। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed