फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Beating,uproar,bus stand,fathepur news,roadways conductor

बसअड्डे में रोडवेज कंडक्टर को पीटकर हंगामा काटा

Fri, 05 Mar 2021 06:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 06:34 PM IST
विज्ञापन
Beating,uproar,bus stand,fathepur news,roadways conductor
पुलिस हिरासत में ज्वालागंज बस स्टाप में मारपीट के आरोपी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ज्वालागंज बस अड्डे में गुरुवार देर शाम रोडवेज कंडक्टर की स्कार्पियों सवारों ने पिटाई की। इसका विरोध करने पर लोगों से गाली गलौज कर हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची तो तीन स्कार्पियो से आए आरोपी फरार हो गए। जबकि आरोपियों की एक स्कार्पियो छूट गई। पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और मुकदमा दर्ज कर चार को गिरफ्तार किया हैं।
विज्ञापन

बांदा जिले के कोतवाली देहात महोखर निवासी बृजेश निगम रोडवेज बस में कंडक्टर है। वह गुरुवार देर शाम झांसी डिपो की बस लेकर बांदा से शहर ज्वालागंज बस अड्डे पर पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंडक्टर की बस में शहर के लोगों का कुछ सामान रखा हुआ था। बस अड्डे से सामान ले जाने के लिए उसने एक मोबाइल नंबर पर फोन किया।
फोन पर मौजूद व्यक्ति ने सामान को खागा की बस में रख देने की बात कही। उसने ऐसा करने से मना कर दिया।
इस पर फोन करने वाले ने बस अड्डे पर आकर उसे समझाने की धमकी दी और गाली गलौज की। कुछ देर बाद तीन स्कार्पियो सवार लोग बस अड्डे पर पहुंचे और कंडक्टर से विवाद करने लगे।
इसके बाद बस अड्डे में कंडक्टर को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। बस अड्डे में अफरातफरी का माहौल बन गया। बस के मैनेजर रणजीत सिंह निवासी कांधी व कुछ लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की।
सूचना पर चौकी इंचार्ज शैलेश कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस को आरोपियों की एक स्कार्पियो मौके पर मिली। कंडक्टर की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी कर्मचारी को पीटने, धमकी, गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज की गई।
इसके बाद स्कार्पियो मालिक और आरोपियों की धरपकड़ की गई। पुलिस ने संजय सिंह निवासी उत्तरी गौतम नगर, रितेश उर्फ विपिन भदौरिया निवासी अवंतीबाई चौराहा, आशीष सिंह निवासी सुंदरनगर कालोनी, इच्छुक मिश्रा उर्फ शुभम मिश्रा निवासी खुशवक्तराय नगर को गिरफ्तार किया।

इसके साथ ही मौके पर मिली स्कार्पियो को सीज कर दिया। स्कार्पियो के मालिक आशीष सिंह है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed