{"_id":"6a513f706811b699f50928e7","slug":"bdo-reached-ratanpur-village-in-khakhreru-and-saw-waterlogging-situation-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158337-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खखरेरू में बीडीओ ने रतनपुर गांव पहुंच देखी जलभराव की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खखरेरू में बीडीओ ने रतनपुर गांव पहुंच देखी जलभराव की स्थिति
विज्ञापन
खखरेरू। धाता ब्लॉक की ग्राम पंचायत रतनपुर में जलभराव की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। शुक्रवार को बीडीओ राजेंद्र कुमार टीम और ग्राम पंचायत सचिव दीपक राय के साथ रतनपुर गांव पहुंचे। उन्होंने जलभराव से प्रभावित स्थल का जायजा लिया।
अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में रतनपुर गांव की सीसी सड़क पर जलभराव की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश होते ही पूरे मोहल्ले में पानी भर जाता है। इससे आवागमन प्रभावित होता है और लोगों को परेशानी होती है।
बीडीओ ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए सोख्ता टैंक का निर्माण कराया जाएगा। इससे बरसात में जलभराव से निजात मिलेगी।