फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Banks opened on Sunday before the strike, transactions worth Rs 20 crore took place.

Fatehpur News: हड़ताल से पहले रविवार को खुले बैंक, 20 करोड़ का हुआ लेनदेन

Sun, 27 Sep 2026 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Banks opened on Sunday before the strike, transactions worth Rs 20 crore took place.
फोटो-07-शहर के विकास भवन ​स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक। संवाद
फतेहपुर। बैंक यूनियन की 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल के चलते रविवार को बैंक शाखाएं खुली रहीं। सबसे अधिक व्यवसायी और ग्राहक जरूरी वित्तीय काम निपटाने पहुंचे। लोगों ने नकदी निकालने व जमा करने, किस्त जमा करने, चेक लगाने और डीडी बनवाने समेत अन्य कार्य कराए। रविवार को बैंक खुलने से करीब 20 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।
विज्ञापन

बैंकों के संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल की अपील की है। इसके चलते ग्राहकों को परेशानी से बचाने के लिए रविवार को भी बैंक खोले गए। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, यूपी ग्रामीण बैंक, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र सहित 11 सरकारी बैंकों की करीब 172 शाखाएं संचालित हैं। इनमें साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों के खाते हैं।
विज्ञापन




भुगतान करने में होगी परेशानी
हड़ताल के दौरान कर्मचारियों के कामकाज न करने से चेक क्लीयरेंस और भुगतान संबंधी कार्य प्रभावित होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा में रुपये निकालने पहुंचे मोहित ने बताया कि पहले उन्हें रविवार को बैंक खुलने की जानकारी नहीं थी। सुबह जानकारी होने पर वह पैसे निकालने पहुंचे। कंपनी को भुगतान के लिए डीडी भी बनवानी थी। उप्र ग्रामीण बैंक में रुपये निकालने आए वीर सिंह ने बताया कि हड़ताल के चलते सोमवार से बुधवार तक बैंक में कामकाज नहीं होगा। इसी कारण उन्होंने जरूरत के लिए नकदी निकालने के साथ अन्य काम भी पूरे कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू रहेंगी सभी सुविधाएं
जिला अग्रणी प्रबंधक अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि रविवार को बैंक शाखाएं प्रतिदिन की तरह खुली रहीं। करीब 20 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ। हड़ताल के दौरान यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, डिजिटल बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं संचालित रहेंगी। सभी एटीएम भी खुले रहेंगे।

फोटो-07-शहर के विकास भवन स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक। संवाद

फोटो-07-शहर के विकास भवन स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed