{"_id":"6ad9139af94fea84ba027349","slug":"bank-managers-car-crashes-into-vehicle-ahead-after-he-dozes-off-he-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-164931-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: झपकी आने से आगे चल रहे वाहन से टकराई बैंक प्रबंधक की कार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: झपकी आने से आगे चल रहे वाहन से टकराई बैंक प्रबंधक की कार, मौत
विज्ञापन
फोटो-57-हाईवे से क्षतिग्रस्त कार को हटवाते यातायात सीओ। स्रोत: पुलिस
- फोटो : 1
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लखनऊ बाईपास ओवरब्रिज पर बुधवार दोपहर झपकी आने से बैंक प्रबंधक की कार आगे जा रहे एक वाहन से टकरा गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बैंक प्रबंधक उसमें फंस गए। कार के अगले हिस्से को कटर से काटकर उन्हें बाहर निकाला गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कानपुर नगर के बर्रा थाना क्षेत्र के तात्या टोपे नगर स्थित एचआईजी क्षेत्र निवासी शैलेंद्र कुमार वर्मा (38) कौशाम्बी जनपद में यूको बैंक के प्रबंधक थे। वह कार से ड्यूटी पर कौशाम्बी जा रहे थे। लखनऊ बाईपास ओवरब्रिज पर झपकी आने से उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यातायात सीओ बृजमोहन राय ने बताया कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। सीओ ने बताया कि झपकी आने से कार आगे जा रहे किसी वाहन से टकराई हो सकती है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार घायल
ललौली। थाना क्षेत्र के डडवन निवासी बछराज (38) बुधवार को बाइक से बांदा जिले के चकला स्थित ससुराल जा रहे थे। ललौली-चिल्ला पुल के पास बांदा की ओर से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बछराज गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि टैंकर की तलाश की जा रही है।