फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bank employee found hanging, relative used to pressurize girl to marry

Fatehpur News: फंदे पर लटकी मिली बैंक कर्मी युवती पर शादी का दबाव बनाता था रिश्तेदार

Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Bank employee found hanging, relative used to pressurize girl to marry
फतेहपुर। किराये के कमरे में फंदे से लटकती मिली निजी बैंक कर्मी युवती पर रिश्तेदार युवक शादी का दबाव बनाता था। पुलिस रिश्तेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। पिता ने बेटी के साथ दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई है। पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। युवती की नवंबर माह में नोएडा स्थित बैंक में नौकरी लगी थी।
विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शहर के एक मोहल्ले में करीब डेढ़ साल से किराये पर रहकर बैंक परीक्षा की तैयारी करती थी। चार जनवरी की रात कमरे में पंखे के कुंडे पर दुपट्टे के फंदे से शव लटकता मिला था। नोएडा में निजी बैंक में 27 नवंबर को नौकरी लगी थी। वह नोएडा से 31 दिसंबर को सरकारी बैंक में नौकरी के लिए आरबीआई कानपुर परीक्षा देने आई थी। परीक्षा के बाद शहर स्थित कमरे पहुंची थी। उसे गुरुवार को नोएडा जाना था।
विज्ञापन

युवती के पिता ने बताया कि राधानगर थाना क्षेत्र के केवई गांव में दूर का रिश्तेदार रहता है। वह परिवार की एक बर्थडे पार्टी पर मार्च 2023 को घर आया था। युवक पेश से वाहन चालक है और पढ़ालिखा भी नहीं है। बेटी उसे नापसंद करती थी। आरोप लगाया कि युवक ने ही दुष्कर्म के बाद बेटी की हत्या कर शव को फंदे से लटकाया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने गांव में युवती के शव का अंतिम संस्कार किया है। वह चार बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ी थी। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामला आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमरे में दोनों साथ रहते थे
पुलिस के मुताबिक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। घटना के समय आरोपी ने कबूला है कि वह बाथरूम में था। बाहर आने पर देखा कि युवती फंदे पर लटकी है। उसने ही युवती के परिजनों को खबर दी। पुलिस को मकान मालिक ने सूचना दी। युवक के परिजन घर पर ताला लगाकर गायब है। पड़ोसियों ने बताया कि करीब डेढ़ साल से युवक शहर में ही किराये पर रहता था।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा व गर्भाशय सुरक्षित
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत के अलावा बिसरा और गर्भाशय सुरक्षित किया गया है। गर्भाशय सुरक्षित किए जाने की वजह युवती के गर्भवती होना हो सकता है। जिससे दुष्कर्म की पुष्टि भी हो सकती है। आत्महत्या के पीछे दोनों के संबंधों को लेकर मौत के पीछे कई सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed