फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bank debt-ridden farmer committed suicide, hanged himself

बैंक कर्ज में डूबे किसान ने दी जान

Tue, 05 May 2015 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 May 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bank debt-ridden farmer committed suicide, hanged himself

दैवी आपदा से बर्बाद व कर्ज में डूबे किसान ने रविवार की रात घर के अंदर लगे जामुन के पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी। गांव में ही एक कार्यक्रम से लौटी पत्नी ने दरवाजा न खुलने पर शोर मचाना शुरू किया। तब घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

बिंदकी तहसील क्षेत्र के चांदपुर थाना क्षेत्र के मवईधाम निवासी पांच बीघा के काश्तकार जगदीश कुरील (35) पुत्र स्व. चंद्रपाल पर बैंक आफ बड़ौदा दपसौरा से बने किसान क्रेडिट कार्ड का 50 हजार रुपया व भूमि विकास बैंक का कर्जा था। बेमौसम बरसात व ओलावृष्टि से तबाह हुई फसल का प्रशासन स्तर से कुछ दिन पहले मवईधाम में किसानों को मुआवजा बांटा गया था, लेकिन मुआवजे की रकम जगदीश को नहीं मिली थी। बैंक का कर्जा अदा करने का दबाव व मुआवजे न मिलने से जगदीश परेशान रहता था। रविवार को जगदीश के घर के पास  एक सजातीय विवाह कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में जगदीश की पत्नी राधा देवी हिस्सा लेेने गई थी। खुद को अकेला पाकर किसान ने जान देने का फैसला कर डाला। रात साढ़े नौ बजे पत्नी वैवाहिक कार्यक्रम से लौटने के बाद घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर शोर मचाने पर जुटे पड़ोसियों ने दरवाजे से झांका घर के अंदर लगे जामुन के पेड़ पर अंगौछा से किसान का शव लटकता मिला।
विज्ञापन


इंसेट
साल भर में उजड़ गई मांग
अमौली। चांदपुर के मवईधाम के किसान जगदीश कुरील से साल भर पहले जहानाबाद के छोटे लाल ने बेटी राधा का ब्याह किया था। जगदीश के पिता चंद्रपाल की मौत विवाह हो चुकी थी जबकि मां ने कई साल पहले दुनिया छोड़ दी थी। ऐसे में घर की जिम्मेदारी जगदीश पर ही थी। जगदीश की मौत से राधा की मांग उजड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
अंतिम संस्कार को जुटाया चंदा
अमौली। मवईधाम के किसान जगदीश कुरील के फांसी लगा करके जान देने के बाद कफन के पैसा का प्रबंध चंदा से किया गया। ग्रामीण सुशील सिंह ने बताया कि पड़ोसियों ने ऐसी घड़ी में मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं।


15 घंटे से ज्यादा फांसी
पर लटकता रहा शव
सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे अधिकारी, लेखपाल पर धांधली का आरोप
फतेहपुर। किसान जगदीश कुरील का शव 15 घंटे से ज्यादा समय तक पेड़ पर लटकता रहा। ग्रामीण, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से संपर्क साधते रहे, लेकिन नहीं पहुंचा। दोपहर दो बजे पंचनामा भरने पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज के सामने ग्रामीणों ने रोष जाहिर किया। ग्रामीणों ने बताया कि चांदपुर के थानेदार सूचना नहीं मिलने की बात कह करके पंचनामा भरने से कन्नी काटते रहे। उधर, एसडीएम बिंदकी जेएन सचान ने किसान के आत्महत्या की जानकारी अमर उजाला से मिलने के तत्काल बाद पुलिस को मौके पर भेजने की बात कही। जबकि स्थानीय पुलिस एसडीएम के आश्वासन के चार घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस व प्रशासन की उदासीनता से आहत ग्रामीणों ने दपसौरा चौकी इंचार्ज से पीड़ा बयां करने के साथ ही लेखपाल पर फसल सर्वे में धांधली बरतने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed