{"_id":"5fe2298d8ebc3e3d4310a62b","slug":"ban-on-paddy-purchase-of-three-purchasing-centers-fatehpur-news-knp60152229","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन क्रय केंद्रों के धान खरीद पर लगी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन क्रय केंद्रों के धान खरीद पर लगी रोक
विज्ञापन
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी की रिपोर्ट पर शासन से तीन क्रय केंद्रों पर धान खरीदने में रोक लगा दी गई है। कृषक हितकारी का एक क्रय केंद्र और पीसीयू के दो क्रय केंद्र हैं। इन क्रय केंद्रों में किसानों का धान तौल कराने के बजाय बिचौलियों से लक्ष्य पूरा किया जा रहा था।
धाता ब्लॉक के बम्हरौली गांव में पीसीयू संस्था का क्रय केंद्र बनाया गया था। यहां के किसान काशी प्रसाद उपाध्याय व श्यामसुंदर पांडेय ने डीएम से शिकायत की थी कि गांव के किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है। क्रय केंद्र से 60 किमी दूर हथगाम क्षेत्र के किसानों को क्रय केंद्र में धान बेचना दिखाया जा रहा है।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने इसकी जांच की तो मामला सही पाया गया। बिचौलियों के धान से क्रय केंद्र के लक्ष्य पूरा हो रहा है। इसी प्रकार असोथर ब्लाक के ऐझी गांव में पीसीयू और बेसड़ी गांव में कृषक हितकारी संस्था का क्रय केंद्र खुला है।
विज्ञापन
यहां भी जांच में किसानों ने धान तौल कराने में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई थी। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रमेश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देश पर तीनों क्रय केंद्रों के धान खरीद पर रोक लगा दी गर्ई है।